दिनदहाड़े घर के बाहर से लड़की का अपहरण! घनश्यामपुर पुलिस ने 5 घंटे में किया बड़ा पर्दाफाश, गांव में भारी तनाव
दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना अंतर्गत हरसिंगपुर गांव से बुधवार सुबह अपाचे सवार बदमाशों ने एक नाबालिग का अपहरण कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 घंटे के भीतर लड़की को बेनीपुर बाजार से सकुशल बरामद कर लिया है।