LIC के दो ‘गेम चेंजर’ प्लान लॉन्च ! ₹2 लाख तक का कवर और गारंटीड रिटर्न, जानें सभी फायदे
देश के सबसे बड़े बीमाकर्ता LIC ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए दो बिल्कुल नई योजनाएँ— जन सुरक्षा (माइक्रो इंश्योरेंस) और बीमा लक्ष्मी (महिला-केंद्रित बचत योजना)—पेश की हैं। कम आय वर्ग के लिए खास ‘जन सुरक्षा’ 2 लाख तक का कवर और गारंटीड लाभ देती है, जबकि ‘बीमा लक्ष्मी’ महिलाओं के लिए पीरियडिक मनी बैक की सुविधा प्रदान करती है।