Radhe Radhe महाराज जी,आज वो सब कुछ जीवन में मिल गया जिसकी चाह थी, परंतु फिर भी भीतर खालीपन और निरसता है।
जीवन की अस्थिरता और भक्ति मार्ग की चुनौतियों पर परम पूज्य श्री महाराज जी का दिव्य मार्गदर्शन। उन्होंने समझाया कि बाहरी सुख क्षणिक है, और मन को सतोगुण में बढ़ाने के लिए पवित्र अन्न, शुद्ध आचरण और निरंतर नाम जप आवश्यक है। श्री जी का नाम लेने मात्र से ही अनंत जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और प्रभु की अखंड स्मृति प्राप्त होती है, जो जीवन का अंतिम लक्ष्य है।