Advertisement
Suchna Se Sacchai Tak
CATEGORIES
IN FOCUS

Bihar में LPG कालाबाजारी पर पुलिस का महा-अभियान: 10 जिलों में छापेमारी, 293 सिलेंडर जब्त और 12 पर FIR

Bihar में LPG कालाबाजारी पर पुलिस का महा-अभियान: 10 जिलों में छापेमारी, 293 सिलेंडर जब्त और 12 पर FIR

Ashutosh Kumar Jha Published on: 19 March 2026
Bihar में LPG कालाबाजारी पर पुलिस का महा-अभियान: 10 जिलों में छापेमारी, 293 सिलेंडर जब्त और 12 पर FIR
Advertisement

पटना | 19 मार्च 2026: Bihar में रसोई गैस (LPG) की किल्लत की अफवाहों के बीच अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ Bihar पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी राज्यव्यापी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक साथ चलाए गए इस विशेष अभियान ने सिंडिकेट चलाने वालों में हड़कंप मचा दिया है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पुलिस ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर कुल 10 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की हैं। इस पूरी कार्रवाई के दौरान अब तक 293 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस ने कालाबाजारी में शामिल 12 मुख्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RECOMMEND FOR YOU SPONSORED

अररिया में सबसे बड़ी रिकवरी: 261 सिलेंडर बरामद

इस राज्यव्यापी अभियान के दौरान सबसे बड़ी सफलता अररिया जिले में मिली है। फारबिसगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध भंडारण का भंडाफोड़ किया।

Advertisement
  • जब्ती: पुलिस ने यहां से अकेले 261 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं।
  • कार्रवाई: इस मामले में कांड संख्या 142/26 दर्ज करते हुए दो आरोपियों की पहचान की गई है।

अररिया के अलावा शिवहर में 6, बेगूसराय में 11, मुजफ्फरपुर में 7 और सारण जिले के विभिन्न थानों से भी सिलेंडरों की बरामदगी की गई है। पुलिस का यह एक्शन दर्शाता है कि किल्लत केवल ‘कृत्रिम’ (Artificial) तरीके से पैदा की जा रही थी।

Bihar

10 जिलों में पुलिस का प्रहार: देखें पूरी लिस्ट

Bihar पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिन प्रमुख स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है, उनका विवरण इस प्रकार है:

जिलाथानाकांड संख्या / दिनांकजब्त सामग्रीअभियुक्त
अररियाफारबिसगंज142/26 (13.03.26)261 सिलेंडर02
बेगूसरायलाखो31/26 (15.03.26)11 सिलेंडर01
मुजफ्फरपुरमिठनपुरा85/26 (14.03.26)07 सिलेंडर01
शिवहरशिवहर112/26 (16.03.26)06 सिलेंडर02
सारणनगर / हरिहरनाथबहुआयामी कार्रवाई07 सिलेंडर04

इसके अलावा मधेपुरा, सिवान और कटिहार में भी पुलिस ने छापेमारी कर प्राथमिकी दर्ज की है। सिवान और कटिहार जैसे जिलों में पुलिस उन सरगनाओं की तलाश कर रही है जो पर्दे के पीछे से इस खेल को नियंत्रित कर रहे थे।

Leave a comment

Read More

WELCOME TO KHABAR AANGANSuchna Se Sacchai Tak