Advertisement
Suchna Se Sacchai Tak
CATEGORIES
IN FOCUS

Donald Trump: जापान की PM के सामने उड़ाया ‘पर्ल हार्बर’ का मजाक, ईरान युद्ध पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

Donald Trump: जापान की PM के सामने उड़ाया ‘पर्ल हार्बर’ का मजाक, ईरान युद्ध पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

Khabar Aangan Published on: 20 March 2026
Donald Trump: जापान की PM के सामने उड़ाया ‘पर्ल हार्बर’ का मजाक, ईरान युद्ध पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?
Advertisement

वाशिंगटन | 20 मार्च 2026: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान एक बड़ा कूटनीतिक विवाद सामने आया है। ओवल ऑफिस में जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की मेजबानी करते हुए Donald Trump ने एक अजीबोगरीब बयान दे दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने जापान पर ही ताना मार दिया। Donald Trump ने दूसरे विश्व युद्ध (World War II) के दौरान हुए ‘पर्ल हार्बर’ हमले का मजाक उड़ाया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

RECOMMEND FOR YOU SPONSORED

दरअसल, गुरुवार को ओवल ऑफिस में एक प्रेस ब्रीफिंग चल रही थी। इस दौरान एक जापानी रिपोर्टर ने अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए अचानक हमले (Surprise Attack) को लेकर एक सीधा और तीखा सवाल पूछ लिया।

Advertisement

रिपोर्टर का सवाल और ईरान पर हमले का जिक्र

रिपोर्टर ने पूछा, “आपने ईरान पर हमला करने से पहले यूरोप, एशिया और जापान के अपने सहयोगी देशों (Allies) को इस युद्ध के बारे में पहले क्यों नहीं बताया?”

इस सवाल पर Donald Trump ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि जब अमेरिका किसी मिलिट्री ऑपरेशन में जाता है, तो वह अपने प्लान का खुलासा नहीं करता।

उन्होंने बताया कि ईरान पर हमला बहुत जोरदार था और ‘सरप्राइज’ एलिमेंट बनाए रखने के लिए उन्होंने किसी को इसके बारे में पहले से कुछ नहीं बताया।

Leave a comment

Advertisement

Read More

WELCOME TO KHABAR AANGANSuchna Se Sacchai Tak