Suchna Se Sacchai Tak
ADVERTISEMENT

IN FOCUS

Advertisement
  1. Home
  2. States
  3. Bihar News
  4. Darbhanga News
  5. Darbhanga News: समन्वय समिति की बैठक में डीएम कौशल कुमार ने कई योजनाओं पर लिया अपडेट, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Darbhanga News: समन्वय समिति की बैठक में डीएम कौशल कुमार ने कई योजनाओं पर लिया अपडेट, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

दरभंगा में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में सहयोग शिविर से लेकर राशन कार्ड, किसान रजिस्ट्रेशन, छठ की तैयारियों और नगर निगम की योजनाओं पर डीएम ने अहम निर्देश दिए।
Ashutosh Kumar Jha Monday, 14 September 2026, 11:08 PM
Darbhanga News: समन्वय समिति की बैठक में डीएम कौशल कुमार ने कई योजनाओं पर लिया अपडेट, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
ADVERTISEMENT

दरभंगा, 14 सितंबर 2026: समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रही विकासात्मक, जनकल्याणकारी और राजस्व से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

सहयोग शिविर को लेकर डीएम ने दिखाई सख्ती

बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा के साथ भवनहीन विद्यालयों को चिह्नित कर संबंधित योजना में शामिल करने की कार्रवाई पर भी जोर दिया गया। डीएम ने बताया कि अगले दिन जिले में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शिविर से जुड़ी तैयारियां समय पर पूरी कराने का निर्देश दिया।

ADVERTISEMENT

सहयोग शिविर में कर्मियों की अनुपस्थिति से जुड़ी शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर के लिए प्रतिनियुक्त सभी कर्मी अनिवार्य रूप से मौजूद रहें और वहां प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार तेजी से निष्पादन करें। प्रतिनियुक्ति के बावजूद अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Darbhanga News समन्वय समिति की बैठक में डीएम कौशल कुमार ने
Photo: Darbhanga News समन्वय समिति की बैठक

राशन कार्ड और किसान रजिस्ट्रेशन पर भी फोकस

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पात्र लाभुकों के राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने और लंबित आवेदनों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

ADVERTISEMENT

इसके साथ ही एग्री स्टैक के तहत फार्मर रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा हुई। डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों को जमाबंदी और परिमार्जन से जुड़े लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन और फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाने की प्रक्रिया को गति देना है।

नगर निगम क्षेत्र की योजनाओं और छठ की तैयारियों की समीक्षा

नगर निगम क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त दरभंगा गरिमा लोहिया को नियमित अनुश्रवण करने और कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

ADVERTISEMENT

आगामी छठ पर्व को देखते हुए नगर क्षेत्र के तालाबों और अन्य जलाशयों की साफ-सफाई समय से पूरी कराने को कहा गया। डीएम ने निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था ऐसी हो कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

बैठक में शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की जानकारी भी दी गई। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को कैमरा अधिष्ठापन के कार्य का नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।

सौर ऊर्जा योजना और सामुदायिक भवन पर भी निर्देश

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र में अधिक से अधिक पात्र लोगों से आवेदन कराने को कहा। उन्होंने योजना को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और पात्र परिवारों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया।

सामुदायिक भवन निर्माण से जुड़े प्रस्ताव पर भी बैठक में चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित अंचलाधिकारियों को सामुदायिक भवन के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

संत रविदास शिविर के आवेदनों के जल्द निष्पादन पर जोर

बैठक में संत रविदास शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जो लोग संबंधित योजनाओं के लिए पात्र हैं, उन्हें उनका लाभ उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में नगर आयुक्त दरभंगा गरिमा लोहिया, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) रोहित कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशिष अमन सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें
Ashutosh Kumar Jha

Ashutosh Kumar Jha Admin

Ashutosh Kumar Jha एक डिजिटल पत्रकार और न्यूज़ लेखक हैं, जो भारत की राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। वे तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचार लिखने के लिए जाने जाते हैं।डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहते हुए Ashutosh Jha ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर विश्लेषणात्मक लेख और समाचार प्रकाशित किए हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, प्रमाणिक और जनहित से जुड़ी जानकारी पहुँचाना है।वर्तमान में वे Khabar Aangan न्यूज़ प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश-दुनिया की ताज़ा खबरों, सरकारी नीतियों, सामाजिक बदलाव और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

आपका छोटा सा सहयोग हमारी पत्रकारिता को नई मजबूती देता है।

GPay UPI Paytm AmazonPay Razorpay

WELCOME TO KHABAR AANGAN Suchna Se Sacchai Tak