Suchna Se Sacchai Tak
ADVERTISEMENT

IN FOCUS

Advertisement
  1. Home
  2. States
  3. Bihar News
  4. Darbhanga News
  5. तुम दुसाध होकर भिमरॉव अम्बेडकर का नाना बनने आये हो? हायाघाट SHO और पुलिसकर्मियों पर मारपीट व जातिसूचक गाली देने का गंभीर आरोप

तुम दुसाध होकर भिमरॉव अम्बेडकर का नाना बनने आये हो? हायाघाट SHO और पुलिसकर्मियों पर मारपीट व जातिसूचक गाली देने का गंभीर आरोप

दरभंगा के वहपट्टी निवासी दयाराम पासवान ने एसएसपी को आवेदन देकर हायाघाट एसएचओ व अन्य पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
Ashutosh Kumar Jha Friday, 20 November 2026, 08:58 PM
तुम दुसाध होकर भिमरॉव अम्बेडकर का नाना बनने आये हो? हायाघाट SHO और पुलिसकर्मियों पर मारपीट व जातिसूचक गाली देने का गंभीर आरोप
ADVERTISEMENT

दरभंगा, 20 नवंबर 2026। दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई और कथित दुर्व्यवहार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। वहपट्टी गांव निवासी दयाराम पासवान (पिता हरिश्चंद्र पासवान) ने वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), दरभंगा को आवेदन देकर हायाघाट थाना के एसएचओ बलवंत कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों पर घर से खींचकर मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा पत्नी के साथ बदसलूकी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

ADVERTISEMENT
Advertisement

आवेदन के अनुसार, यह घटना 18 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई गई है। आवेदक का कहना है कि हायाघाट थाना में एसएचओ पद पर पदस्थापित पुलिस अधिकारी चार-पांच अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचे और पप्पू पासवान के घर के बारे में पूछा। जब उन्होंने बगल में घर होने की जानकारी दी, तो आरोप है कि एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें दरवाजे से खींचकर सड़क पर लाया और गाली-गलौज तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

ADVERTISEMENT

आवेदन के मुताबिक, सड़क पर लाने के बाद जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज की गई, जहां बहुत से लोग इकट्ठा हो गए। आवेदक का कहना है कि एसएचओ ने कथित तौर पर कहा, “दूसधवा भोसड़ी वाला घर बैठे-बैठे मुझे इशारा से घर बताता है मेरे साथ चलकर उसका घर दिखाओ”। आवेदक ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि गाली देने से मना करने पर एसएचओ और साथ आए पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आवेदन में आगे आरोप लगाया गया है कि दयाराम पासवान को बचाने के लिए उनकी पत्नी प्रीति कुमारी वहां पहुंचीं तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। आवेदक का कहना है कि हायाघाट थानाध्यक्ष ने उनकी पत्नी की साड़ी खींचकर उन्हें निर्वस्त्र करने की कोशिश की। इसके अलावा सुधीर कुमार नामक व्यक्ति पर पत्नी के बाल पकड़कर जमीन पर पटकने और निप्पू कुमार पर पेट में लात मारने का आरोप लगाया गया है।

Darbhanga की हर खबर सबसे पहले
Join Channel
ADVERTISEMENT

पीड़ित पक्ष के मुताबिक, शोर-शराबा सुनकर राजकुमार सहनी, संतोष कुमार और अन्य स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह उनकी जान बची। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित लोगों ने केस करने पर झूठे और मनगढ़ंत आरोपों में फंसाने तथा डीलरगीरी छुड़वा देने की धमकी दी।

आवेदन में यह भी लिखा गया है कि जब वे शिकायत देने एससी/एसटी (SC/ST) थाना प्रभारी के पास गए तो उनसे कथित तौर पर कहा गया कि “तुम्हारा हम आवेदन नहीं लेंगे जो करना है करो तुम दुसाध होकर भिमरॉव अम्बेडकर का नाना बनने आये हो”। इस घटनाक्रम के बाद पीड़ित ने 19 नवंबर 2026 की तिथि वाले आवेदन के माध्यम से दरभंगा एसएसपी से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है, ताकि उन्हें किसी झूठे केस में न फंसाया जा सके।

ADVERTISEMENT

चूंकि इस मामले में एक थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, इसलिए इसकी निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच बेहद अहम मानी जा रही है। फिलहाल यह पूरा मामला आवेदक द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए आवेदन के आरोपों पर आधारित है और वरिष्ठ अधिकारियों की जांच व तथ्यों के सत्यापन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Disclaimer: यह खबर प्राप्त आवेदन पत्र में लगाए गए आरोपों के विवरण पर आधारित है। सभी आरोप जांच के विषय हैं और जांच व विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने तक किसी को दोषी नहीं माना जाना चाहिए।

हायाघाट - तुम दुसाध होकर भिमरॉव अम्बेडकर का नाना बनने आये हो? हायाघाट
इस खबर को शेयर करें
Ashutosh Kumar Jha

Ashutosh Kumar Jha Admin

Ashutosh Kumar Jha एक डिजिटल पत्रकार और न्यूज़ लेखक हैं, जो भारत की राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। वे तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचार लिखने के लिए जाने जाते हैं।डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहते हुए Ashutosh Jha ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर विश्लेषणात्मक लेख और समाचार प्रकाशित किए हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, प्रमाणिक और जनहित से जुड़ी जानकारी पहुँचाना है।वर्तमान में वे Khabar Aangan न्यूज़ प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश-दुनिया की ताज़ा खबरों, सरकारी नीतियों, सामाजिक बदलाव और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

आपका छोटा सा सहयोग हमारी पत्रकारिता को नई मजबूती देता है।

GPay UPI Paytm AmazonPay Razorpay
ADVERTISEMENT
Advertisement

WELCOME TO KHABAR AANGAN Suchna Se Sacchai Tak