दरभंगा, 6 नवंबर 2026। आगामी दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। त्योहारों के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष धावा दल (Special Task Force) का गठन किया गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) कुमार गौरव ने इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत अवैध पटाखा निर्माण स्थलों की पहचान करने, लाइसेंस तथा वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन की जांच करने और संवेदनशील इलाकों में पैनी नजर रखने के लिए यह विशेष रणनीति तैयार की गई है।
प्रशासन द्वारा गठित इस विशेष धावा दल में सदर अनुमंडल के छह प्रमुख थाना क्षेत्रों—लहेरियासराय, नगर थाना, विश्वविद्यालय, कोतवाली, अशोक पेपर मिल और बहादुरपुर को शामिल किया गया है। इन सभी थाना क्षेत्रों में जांच और छापेमारी के लिए दंडाधिकारियों (Magistrates) और पुलिस अधिकारियों की अलग-अलग टीमें तैनात कर दी गई हैं।
लहेरियासराय थाना क्षेत्र में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजन कुमार को दंडाधिकारी और पुलिस अवर निरीक्षक मो० शमीम को पुलिस बल के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नगर थाना क्षेत्र में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक विशाल कुमार को तैनात किया गया है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में कार्यपालक दंडाधिकारी मो० सज्जाद को कमान दी गई है।
इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार को दी गई है, जबकि अशोक पेपर मिल और बहादुरपुर थाना क्षेत्रों के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नितीश कुमार को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। ये सभी टीमें संबंधित थाना पुलिस बल के साथ मिलकर अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाएंगी।
अभियान के पहले ही दिन प्रशासनिक मुस्तैदी देखने को मिली। धावा दल द्वारा कटकी बाजार, दरभंगा टॉवर चौक, लहेरियासराय, बाकरगंज और गुदरी बाजार जैसे व्यस्त और संवेदनशील व्यावसायिक इलाकों में सरप्राइज निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अवैध रूप से पटाखे बेचने या बिना सुरक्षा मानकों के भंडारण करने वालों पर बिना किसी ढिलाई के विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
- तुम दुसाध होकर भिमरॉव अम्बेडकर का नाना बनने आये हो? हायाघाट SHO और पुलिसकर्मियों पर मारपीट व जातिसूचक गाली देने का गंभीर आरोप
- Darbhanga News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी; एसआई नीतीश कुमार पर महिला थाना में केस दर्ज
- गुप्त सूचना पर दरभंगा और समस्तीपुर मद्यनिषेध टीम की बड़ी संयुक्त कार्रवाई; DCM ट्रक से 3,926 लीटर विदेशी शराब जब्त
- Darbhanga News: छठ से पहले DM का घाटों का निरीक्षण, गहरे पानी में लगेंगे लाल झंडे
- Darbhanga News: रानीपुर में टाइल्स गोदाम में 55 लाख की 459 कार्टन विदेशी शराब बरामद; गोदाम सील
आपका छोटा सा सहयोग हमारी पत्रकारिता को नई मजबूती देता है।




