Suchna Se Sacchai Tak
ADVERTISEMENT

IN FOCUS

Advertisement
  1. Home
  2. States
  3. Bihar News
  4. Darbhanga News
  5. दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने के लिए PM से करेंगे आग्रह; CM सम्राट चौधरी

दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने के लिए PM से करेंगे आग्रह; CM सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी ने दरभंगा में 346 करोड़ से अधिक की 105 परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। एयरपोर्ट रन-वे 4 किमी करने, एम्स कार्य शुरू होने और मैथिली पढ़ाई समेत कई घोषणाएं कीं।
Ashutosh Kumar Jha Sunday, 22 November 2026, 10:39 PM
दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने के लिए PM से करेंगे आग्रह; CM सम्राट चौधरी
ADVERTISEMENT

दरभंगा, 22 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज दरभंगा जिले के नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 346 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 105 विकासात्मक परियोजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया, जिनमें 103 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और 2 विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने के
प्रीति कुमारी को आयुष्मान कार्ड प्रदान करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकवि विद्यापति मिथिला की महान पहचान हैं, जिनकी प्रतिमा राजकीय सम्मान के साथ स्थापित की जाएगी और दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण उनके नाम पर करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से आग्रह किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार और सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा और इसका रन-वे 4 किलोमीटर लंबा होगा, जो पटना एयरपोर्ट के रन-वे से लगभग डेढ़ गुना होगा। उन्होंने बताया कि यहां से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और दरभंगा एयरपोर्ट का विस्तार गया जी तथा पटना एयरपोर्ट से भी बड़ा होगा। एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू हो चुका है, नए टर्मिनल भवन का निर्माण मार्च 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से आग्रह किया जाएगा।

सम्राट चौधरी - दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने के
Photo: दरभंगा DM के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मिथिला की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि बिहार के विद्यालयों में कक्षा 1 से 6 तक मैथिली भाषा में पठन-पाठन की व्यवस्था की जाएगी और मां सीता के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य हो रहे हैं, उन्होंने कोसी-मेची लिंक परियोजना को जोड़ने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है और दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए मिट्टी भराई एवं टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Darbhanga की हर खबर सबसे पहले
Join Channel
ADVERTISEMENT

कृषि और औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मिथिला क्षेत्र मखाना एवं दूध उत्पादन का प्रमुख केंद्र है, मखाना दुनिया का सुपर फूड बन गया है और देश में उत्पादित कुल मखाने का लगभग 80 प्रतिशत उत्पादन बिहार में होता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक बिहार में 30 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन और एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य है, वहीं गया जी में 1700 एकड़ में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की तर्ज पर दरभंगा में भी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर व विभिन्न औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में कार्य शुरू होगा। साथ ही वर्ष 2037 में बिहार की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने तक इसे विकसित एवं समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दरभंगा पहुंचने पर सबसे पहले महाराजा कामेश्वर (दरभंगा महाराज) के किला परिसर स्थित मां श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां प्रस्तावित पुनर्विकास एवं सौंदर्यकरण कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ADVERTISEMENT
samrat chaudhary
Photo: श्याम माई मंदिर में पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

इसके बाद स्टेडियम में उन्होंने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, विद्यापति सेवा संस्थान द्वारा प्रकाशित ‘मिथिलाक गाम’ पुस्तक खण्ड-3 व ‘अर्पण’ स्मारिका का विमोचन किया और मिथिला सेवा संस्थान द्वारा उन्हें मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं और जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री का पाग, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न, पुष्प गुच्छ व मखाना की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम स्थल के समीप विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों के बीच सांकेतिक चेक, आयुष्मान कार्ड और बैटरी चालित ट्राईसाइकिल सहित अन्य लाभ वितरित किए। इस अवसर पर मंत्री कुमार शैलेंद्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सरावगी, मंत्री मदन सहनी, सांसद गोपाल जी ठाकुर, धर्मशीला गुप्ता व अशोक यादव, विधायक अतिरेक कुमार, ईश्वर मंडल, सुजीत कुमार, विनय कुमार चौधरी व मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद सुनील चौधरी व हरि सहनी, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ० बैद्यनाथ चौधरी बैजू, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, डीजीपी प्रीता वर्मा, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सी०के० अनिल, नगर विकास प्रधान सचिव विनय कुमार, पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय, डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ जलारेड्डी सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें
Ashutosh Kumar Jha

Ashutosh Kumar Jha Admin

Ashutosh Kumar Jha एक डिजिटल पत्रकार और न्यूज़ लेखक हैं, जो भारत की राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। वे तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचार लिखने के लिए जाने जाते हैं।डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहते हुए Ashutosh Jha ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर विश्लेषणात्मक लेख और समाचार प्रकाशित किए हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, प्रमाणिक और जनहित से जुड़ी जानकारी पहुँचाना है।वर्तमान में वे Khabar Aangan न्यूज़ प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश-दुनिया की ताज़ा खबरों, सरकारी नीतियों, सामाजिक बदलाव और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

आपका छोटा सा सहयोग हमारी पत्रकारिता को नई मजबूती देता है।

GPay UPI Paytm AmazonPay Razorpay

WELCOME TO KHABAR AANGAN Suchna Se Sacchai Tak