नई दिल्ली | 14 अगस्त 2026: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बिसरख थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की एक दुकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
इस अग्निकांड की सबसे दुखद बात यह रही कि घटना के समय दुकान के अंदर दो युवक सो रहे थे। दुकान में भारी मात्रा में लकड़ी और फोम होने के कारण जहरीला धुआं तेजी से भर गया, जिससे दोनों युवक अंदर ही फंस गए।
धुएं में दम घुटने से एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
दमकल विभाग को घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप चौबे ने बताया कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकान में फंसे अल्तमस और अमन नाम के दो युवकों को बाहर निकाला।
दोनों युवक धुएं के कारण बेहोश हो चुके थे। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अल्तमस को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मौत का प्राथमिक कारण अत्यधिक धुआं फेफड़ों में जाने से दम घुटना है। वहीं, दूसरे युवक अमन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
बिजली आपूर्ति ठप कराकर पाया गया आग पर काबू
हादसे की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। बचाव कार्य के दौरान किसी अन्य बड़े खतरे से बचने के लिए विद्युत विभाग से संपर्क कर पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कराई गई।
दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की अन्य दुकानों में नहीं फैल सकी। हालांकि, जिस दुकान में आग लगी थी, वहां रखी महंगी सीएनसी कटिंग मशीनें और लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर पूरी तरह राख हो गया। पुलिस फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है।
डिस्क्लोमर: ‘खबर आंगन’ पर प्रकाशित यह रिपोर्ट स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग के आधिकारिक बयानों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली प्रामाणिक जानकारी पर आधारित है।
- वकीलों के बीच योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य ने 2027 का मुद्दा उठाया, मंच से निकला बड़ा राजनीतिक संदेश
- मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण तिवारी का काशी में अंतिम संस्कार, मणिकर्णिका घाट पर नम आंखों से दी विदाई
- राम मंदिर ट्रस्ट ने नहीं की टैक्स चोरी, चंपत राय के नए पत्र में लेन-देन से लेकर नियमों तक का दावा
- 2 बीघा जमीन के लिए 35 घंटे घर में पड़ा रहा पिता का शव, बहन से लड़ते रहे भाई, फिर हुआ अंतिम संस्कार!
- अयोध्या के 7 हजार परिवारों को मिलेगा पक्का घर, 89 ग्राम पंचायतों में चयन पूरा; अब शासन तय करेगा किसे मिलेगा आवास
आपका छोटा सा सहयोग हमारी पत्रकारिता को नई मजबूती देता है।



