भारतीय राजनीति के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता Lal Krishna Advani का आज जन्मदिन है।
8 नवंबर 1927 को कराची (अब पाकिस्तान) में जन्मे आडवाणी जी आज 98 वर्ष के हो गए हैं। देशभर से नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं।
शुरुआती जीवन और शिक्षा
Lal krishna Advani का जन्म एक साधारण सिंधी परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से और आगे की पढ़ाई हैदराबाद (सिंध) से पूरी की। भारत विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया, जहाँ से उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत हुई।
राजनीतिक सफर की शुरुआत
Lal Krishna Advani का राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से शुरू हुआ। वे किशोरावस्था में ही संघ से जुड़ गए थे। बाद में उन्होंने भारतीय जनसंघ के संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। 1980 में जब बीजेपी की स्थापना हुई, तो वे इसके संस्थापक नेताओं में शामिल रहे।
बीजेपी की मज़बूती और रथ यात्रा
1990 में Lal krishna Advani ने अयोध्या आंदोलन के दौरान प्रसिद्ध ‘राम रथ यात्रा’ निकाली, जिसने भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी। इस यात्रा ने न केवल बीजेपी को जनमानस से जोड़ा, बल्कि आडवाणी को एक राष्ट्रीय नेता के रूप में स्थापित किया।
गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में योगदान
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार (1998–2004) में आडवाणी जी ने गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल में देश की आंतरिक सुरक्षा को नई मजबूती मिली। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति अपनाई और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया।
प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ
आज Lal krishna Advani के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा—
📢 तुरंत जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें:
📲 Connect Us on WhatsApp





