दरभंगा पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बताए जा रहे शंकर यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके पास से पिस्टल, दो मैगजीन और आठ कारतूस बरामद हुए हैं।
दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को 12 फ्लाइटों का परिचालन हुआ। हालांकि मुंबई की एक उड़ान रद्द होने से यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। बाकी हवाई सेवाएं सामान्य रहीं।
दरभंगा के खाजासराय में पुराने विवाद को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में हिंसक झड़प हो गई। चाकू से हमले में 23 वर्षीय दीपक सहनी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं।